छत्तीसगढ़ में बहू ने सास को पीठ पर लादकर तय किए 9 किलोमीटर.
छत्तीसगढ़: एक बहू अपनी पीठ पर अपने सास को लेकर पेंशन लेने जाते हुए का वीडियो अपने भी सोशल मीडिया पर देखा ही होगा,आइए आपको बताते हैं पूरा मामला।छतीसगढ़ सरगुजा जिले के मैनपाट विकास खंड अंतर्गत आने वाले गांव का है।
सुखमनिया अपनी 90 साल की सास को पीठ पर लादकर लगभग नौ किलोमीटर दूर सेंट्रल बैंक पहुची।
सेंट्रल बैंक में उसकी सास की पेंशन 1500 रुपए रुकी हुई थी जो उसे दिए गया। उसके लिए उसकी सास को वहाँ रहना जरूरी है। जबकी उसके अकाउंट में 2000 रुपये पिछले चार महीने पहले से जमा थे।
बृद्धा महिला के दो बच्चे है जो सुबह ही काम करने चले जाते है। पैसे की तंगी की वजह से बहू अपनी सास को अपने पीठ पर लादकर बैंक जाने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा पैदल ही सास को पीठ पर लिए बैंक तक जाना पड़ता है।
कुनिया गांव से जंगलपारा से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर एक नाला है जिसकी वजह से गाड़ी या किसी संसाधन की व्यवस्था नहीं है जिसकी वजह से पैदल ही चलना पड़ता है। देखा जाए तो केवल 500 रुपए पेंशन के लिए अपनी सास को पीठ पर ले जाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद तेज़ी से वायरल हो रहा है।
बहू ने बताया कि पहले बैंक के साथी पेंशन घर दे जाते जाते थे लेकिन बाद में घर आ कर पैसा देने से इनकार कर दिया। तीन महीने इधर उधर भटकने के बाद मजबूरन बहू को सास को बैंक ले जाना पड़ा।
बताया की केवाईसी कुछ कारण से नहीं हो पायी थी जिसकी वजह से पेंशन अटकी हुई थी।
इसी वजह से बहू को अपने सास को पीठ पर लादकर कर लगभग नौ किलोमीटर से अधिक दूर स्थित बैंक पैदल चलना पड़ा।
Author: Newsgali

Leave a Reply