News Gali

क्या सच में एलियंस मौजूद हैं? अमेरिका ने जारी कीं 162 UFO फाइलें

अमेरिका द्वारा जारी किए गए UFO रिपोर्ट्स:

आज हम आपको बताने वाले है अमेरिका द्वारा जारी किए गए UFO रिपोर्ट्स के बारे में; तो एकदम शुरू से बताते है।
बात है 2023 में अमेरिका के एक गुमनाम जगह पर, दो फेडरल एजेंट एक सामान्य ऑपरेशन पर थे।

शाम का समय था और सब कुछ एक सामान्य दिन की तरह ही था। तभी उन्होंने आसमान में एक अजीब सी हलचल देखी,एक अजीब गोल चमकती हुई चीज।ऑफिसर समझ नहीं पाया की असल में वो क्या है। थोड़ी देर में वो चमकती हुई चीज़ गायब सी हो गई।

अमेरिकी ऑफिसरो की टीम ने की तहक़ीक़ात:

दूसरे दिन यूएस ऑफिसर की टीम ने वही चमकती हुई चीज़ देखी फिर दूसरी और तीसरी ऑफिसर टीम ने भी वही चीज़ देखी।

ये घटना, दो से तीन दिन अलग अलग ऑफिसरो की टीम ने वैसी ही दुबारा देखी। चौकाने वाली बात ये थी की चमकने वाली चीज़ से छोटे छोटे गोले निकलते दिए।ऐसा लग रहा था की, एक मदरशिप हो और उसके अंदर से छोटे छोटे जहाज निकल रहे है। ये घटना एक दो दिन नहीं बल्कि पाँच बार हुई।चमकदार चीज़ आती उसके अंदर से छोटी छोटी जहाज़ निकलता और उसके बाद ग़ायब हो जाता था।

अमेरिकी सरकार के ऑफिसरो ने ख़ुद किया दावा:

अगर यह बात कोई आम आदमी कहता तो यकीन मानिए कोई भरोसा नहीं करता।चौकने वाली बात यह है कि अमेरिकी सरकार के ऑफिसर ने ख़ुद इस बात का दावा करते दिखाई दिए।उन्होंने कहा कि ये सब कुछ अपनी आँखो से देखा।

2025 में, एक वरिष्ठ ख़ुफ़िया ऑफिसर और उसकी एक पूरी टीम उसी जगह पर दुबारा हेलीकॉप्टर से गई और फिर वहाँ उन्होंने चमकती हुई चीज़ दुबारा देखी। हेलीकॉप्टर आगे बढ़ा तो वो चमकती हुई चीज़ 20 मील की आगे निकल गई वो इतनी तेज थी की हेलीकॉप्टर उसका पीछा नहीं कर पाया। कुछ दूर, वही दृश्य दुबारा देखने को मिला उस चमकती हुई चीज़ से कुछ गोले निकलते हुए नज़र आए।

UFO: Unidentified Flying Object

ऐसी घटना को एक आम शब्दों में कहे तो इसे UFO कहा जाता है। UFO का पूरा नाम है — “Unidentified Flying Object” यानी “अज्ञात उड़ने वाली वस्तु”। लोग अक्सर इन्हें एलियन से जोड़ते हैं और मानते हैं कि ये किसी दूसरे ग्रह से आए हुए अंतरिक्ष यान हैं।

UFO की कहानी केवल अमेरिका तक सीमित नहीं है 1947 में न्यू मैक्सिको, 1948 में जर्मनी, 1952 में सोवियत सीमा के पास, 2023 में इराक, 2024 में सीरिया और जापान — पिछले 79 वर्षों में दुनिया के हजारों स्थानों पर UFO देखे जाने के दावे हुए हैं।

अमेरिकी सरकार ने 8 मई 2026 को अपनी कई UFO से सम्बंधित फाइलें पब्लिक कीं। इन फाइलों में वीडियो, तस्वीरें, FBI दस्तावेज, Pentagon रिपोर्ट और NASA ट्रांसक्रिप्ट भी शामिल हैं। अमेरिकी सरकार ने कुल 162 फाइलें जारी की गईं।

इनमें कई अजीब घटनाएँ शामिल हैं, जैसे;

* समुद्र के ऊपर 90 डिग्री मोड़ लेने वाली रहस्यमयी वस्तु
* इराक में अचानक गायब हो जाने वाली रहस्यमयी चीज
* जापान में फुटबॉल जैसी दिखने वाला उड़ता ऑब्जेक्ट

आज तक कई ऐसे पहलु है जिसका जवाब वैज्ञानिक नहीं दे पाए  है।

जब कि बाद में कई UFO घटनाओं के बारे में बताया भी गया था :

* कुछ मौसम के गुब्बारे निकले
* कुछ जासूसी विमान
* कुछ उपग्रह या प्राकृतिक घटनाएँ भी निकली

Roswell घटना, जिसे लोग एलियन क्रैश मानते थे,कुछ दिन बाद में “Project Mogul” नाम के अमेरिकी जासूसी कार्यक्रम का हिस्सा निकल कर आया था.

अमेरिकी सरकार और AARO (All-Domain Anomaly Resolution Office) का कहना है अब तक कोई इसका खाश साबुत नहीं मिला है। जिससे ये माना जा सके की UFO की बात सही है। अभी तक जो घटनाये सामने आयी है ड्रोन, जासूसी गुब्बारे, विमान या प्राकृतिक कारणों से जुड़ी हो सकती हैं।

UFO की घटनाओ में से कुछ घटनाएँ आज भी रहस्य की बात बनी हुई हैं;यही कारण है की लोगो को एलियंस से जुडी कहानियाँ और खबरे लोगो को हमेशा आकर्षक करती है.

Exit mobile version