मरीज़ की समस्या :
क्या आप हर वक्त थकान में रहते हैं?
क्या आपको हमेशा कमजोरी महसूस होती है?
शरीर में हमेशा थकन महसूस होती है
गुटनो में दर्द रहता है?
कमर में दर्द रहता है ?
हो सकता है इसके पीछे की वजह विटामिन – D की कमी हो सकती है .
इसे नज़रअंदाज करना सही नहीं है।
परिचय :
मूल रूप से,
जेन जेड की भाग दौड़ भरी दुनिया में लोग धूप से दूर रहते हैं , ऑफिस हो या घर आना जाना कार या गाड़ी से ही होता है, बाहर निकलना कम हो गया है , नौकरियां भी ज्यादा घर से काम हो गई है, और इसी वजह से विटामिन डी की कमी सभी में ज्यादा नजर आ रही है।
विटामिन डी— खासकर हड्डियों, मांसपेशियों और इम्यून सिस्टम के लिए जरूरी है । विटामिन D की कमी ऐसी थकान या परेशानी के रूप में उभरती है, जिसे लोग छोटा-मोटा तनाव या काम की थकावट समझकर टाल देते हैं।
विटामिन – D का रोल :
विटामिन डी हमारे शरीर को हमारे द्वारा खाए जाने वाले भोजन से कैल्शियम और फास्फोरस को सोखने में मदद करता है । इसके बिना हड्डियां मजबूत नहीं बन पातीं। muscles का काम-काज भी बिगड़ सकता है और defence system भी कमजोर हो जाता है।
धूप इस विटामिन का सबसे अच्छा सोर्स है, मगर कुछ खाने-पीने की चीज़ों या डॉक्टर द्वारा सुझाए गए सप्लीमेंट्स से भी इसकी कमी पूरी की जा सकती है।
विटामिन-D की कमी के शुरुआती लक्षण :
अगर आपके शरीर में लंबे वक्त तक विटामिन D कम रहता है तो कुछ ऐसे लक्षण दिख सकते हैं:
– बिना वजह लगातार थक जाना .
– हड्डियों या पीठ में दर्द .
– muscles की कमजोरी या दर्द .
– बार-बार बीमार पड़ना या जल्दी सर्दी-जुकाम होना .
– चोट और घाव का देर से भरना .
– बे मतलब का मूड खराब रहना या उदासी .
इन लक्षणों के और भी कई कारण हो सकते हैं, इसलिए सिर्फ इन्हें देखकर खुद फैसला न लें।
कमी का कारण:
विटामिन D की कमी आमतौर पर सूरज की रोशनी में कम वक्त बिताने से होती है।
साथ ही, उम्र बढ़ना, विटामिन D
वाला खाना कम मिलना, digestion या किडनी-लिवर से जुड़ी दिक्कतें भी इसकी वजह हो सकती हैं। कई बार लाइफस्टाइल या सेहत की और समस्याएं भी जिम्मेदार होती हैं।
बचने के आसान तरीके:
हर दिन कुछ वक्त धूप में बिताएं — ये सबसे आसान तरीका है। इसके अलावा,
डाइट में :
-फैटी फिश,
-अंडे की जर्दी,
-फोर्टिफाइड
-दूध या मशरूम
जैसी चीज़ें शामिल करें। रोजाना थोड़ा बहुत व्यायाम और संतुलित खाना भी खूब फर्क लाता है।
अगर जांच में विटामिन D की कमी पाई जाती है, तो डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट लें।
खुद से बिना सलाह लिए ज्यादा डोज़ लेना नुकसानदेह हो सकता है—इससे बचें।
डॉक्टर से कब मिलें?
अगर लंबे समय से थकान, हड्डियों में दर्द, muscles की कमजोरी या ऐसे कोई और लक्षण हैं, तो डॉक्टर की सलाह लें। जरूरत पड़ी तो वो खून की जांच करवाकर सही इलाज बताएंगे।
निष्कर्ष :
विटामिन D, शरीर को फिट रहने के लिए और ठीक से चलाने के लिए बेहद जरूरी है।
इसकी कमी जल्द पहचानें, सही जीवन शैली (life style ) अपनाएं .
जरूरत पड़े तो डॉक्टर का साथ लें।
विटामिन डी से भरे सब्जियां, फल अपने आहार में उपयोग करें .
खुद से इलाज करने के बजाय डॉक्टर की एडवाईस पर भरोसा करें — यही सब के लिए सही है।
FAQs :
1. विटामिन D की कमी के लक्षण क्या हैं?
A: थकान, कमजोरी, हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द इसके सामान्य लक्षण हैं।
2. विटामिन D की कमी क्यों होती है?
A: कम धूप, खराब डाइट और कुछ स्वास्थ्य समस्याएं इसकी मुख्य वजह हैं।
3. विटामिन D कैसे बढ़ाएं?
A: धूप, विटामिन D युक्त आ





Leave a Reply