News Gali

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं विशेष ट्रेनें

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं विशेष ट्रेनें

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं विशेष ट्रेनें, आजमगढ़-बलिया-गोरखपुर रूट के अभ्यर्थियों को मिलेगी सुविधा

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए रेलवे ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए  7 से 10 जून 2026 तक तीन जोड़ी अनारक्षित परीक्षा विशेष (Exam special ) ट्रेनों के संचालन करने का निर्णय लिया है। ये  (Exam special )विशेष गाड़ियों का संचालन आजमगढ़, बलिया, मऊ, देवरिया और गोरखपुर रूट पर किया जाएगा,  परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र को ध्यान में रखते हुए किया गया है जिससे अभ्यर्थियों कोपरीक्षा केंद्रो तक पहुंचने में आसानी हो।

गाड़ी संख्या 05134/05133 रेलवे प्रशासन के अनुसार, आजमगढ़-बलिया-आजमगढ़ परीक्षा विशेष ट्रेन 7 से 10 जून 2026 तक संचालित की जाएगी। यह ट्रेन आजमगढ़ से शाम 7:30 बजे प्रस्थान करेगी और मऊ जंक्शन से रात 8:50 बजे रवाना होकर बलिया रात 9:45 बजे पहुंचेगी।

बलिया से वापसी में यह ट्रेन रात 10:15 बजे चलेगी, मऊ जंक्शन से रात 11:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 1:15 बजे  तक आजमगढ़ पहुंचेगी।

इसके अलावा, गाड़ी संख्या 05136/05135 आजमगढ़-बलिया-आजमगढ़ परीक्षा विशेष ट्रेन 8 से 10 जून तक संचालित होगी। यह ट्रेन आजमगढ़ से दोपहर 1:00 बजे रवाना होगी, मऊ जंक्शन से दोपहर 2:15 बजे चलकर बलिया शाम 3:45 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में यह ट्रेन बलिया से शाम 4:15 बजे प्रस्थान करेगी, मऊ जंक्शन से शाम 5:50 बजे रवाना होकर शाम 7:00 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी।

भानगढ़ किला: क्या सचमुच भूतिया है भारत का सबसे रहस्यमयी किला? जानिए इतिहास, श्राप की कहानियां और वैज्ञानिक सच्चाई

तीसरी विशेष गाड़ी संख्या 05139/05140 आजमगढ़-गोरखपुर-आजमगढ़ परीक्षा स्पेशल ट्रेन 8 से 10 जून 2026 तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन आजमगढ़ से दोपहर 2:00 बजे रवाना होगी और मऊ जंक्शन, भटनी तथा देवरिया सदर होते हुए शाम 6:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन गोरखपुर से रात 8:00 बजे चलेगी। देवरिया सदर से रात 9:20 बजे, भटनी से रात 9:40 बजे और मऊ जंक्शन से रात 11:05 बजे प्रस्थान करते हुए अगले दिन रात 12:30 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराई जा सके।

बलिया: भारत का 100वां रामसर स्थल बना सुरहा ताल

Exit mobile version