News Gali

News Gali —आपकी अपनी खबरों की गली

बलिया : आपसी विवाद में चली गोली, युवक घायल जानिये पूरी ख़बर

बलिया:आपसी विवाद में चली गोली

बलिया: मामला सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हर्नाटार गांव का है।शनिवार देर रात्रि लगभग 10:55 बजे आपसी विवाद में गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान 20 वर्षीय आयुष कुमार राय के रूप में हुई है, जिसकी बांह में गोली लगी है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।छानबीन के बाद पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

तथा देर रात घटना स्थल पर एडिशनल एसपी दिनेश कुमार शुक्ला पहुंचे उन्होंने बताया कि गोलीबारी आपसी विवाद के कारण हुई है।
एडिशनल एसपी दिनेश कुमार शुक्ला उन्होंने पुष्टि की कि घायल युवक की बांह में गोली लगी है और उन्होंने बताया की हिरासत में लिए गए युवक से आगे की पूछताछ जारी है।

पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि इस मामले के तह तक पहुँच सके।


Author: Newsgali

 

Anglerfish क्या है? समुद्र की सबसे डरावनी मछली का पूरा रहस्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *