बलिया: सपा का अनोखा प्रदर्शन,ठेले पर बाइक रखकर पहुंचे डीएम कार्यालय, महंगाई और पेपर लीक के खिलाफ किया प्रदर्शन

बलिया: सपा का अनोखा प्रदर्शन,ठेले पर बाइक रखकर पहुंचे डीएम कार्यालय, महंगाई और पेपर लीक के खिलाफ किया प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश: आज उत्तर प्रदेश में अलग अलग जगहों पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने  महंगाई और पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन किया, बलिया में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने अनोखा प्रदर्शन किया ,ठेले पर बाइक रखकर पहुंचे डीएम कार्यालय,और सरकार  के खिलाफ नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपा।

समाजवादी पार्टी के नेताओ ने अपना आक्रोश जाहिर करते हुए कहा की महंगाई से आम जनता बहुत ही परेशान है और देश में लगातार महगाई बढ़ती जा रही है ,पेट्रोल डीज़ल गैस के बढ़ते दामो से सीधा असर आम जानता को हो रहा है सरकार पर आरोप लगते हुए बताया की बढ़ती महँगाई से मीडिल क्लास और ग़रीब परिवारों को बहुत परेशानी हो रही है। साथ ही देश भर में हो रहे परीक्षाओं में पेपर लीक का मुद्दा भी उठाया .

सपा नेताओं ने कहा की पेपर लीक से लाखो छात्रों के भविष्य पर सीधा असर पड़ रहा है छात्रो के अंदर निराशा का माहौल बना हुआ है परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने को लेकर सरकार से माग की।सपा नेताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन पत्र सौंपा महँगाई और युवाओ के हितों की रक्षा करने तथा पपेर लीक मामलों के लेकर दोषियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही करने की माँग किया।

बलिया में हुए अनोखे प्रदर्शन ने लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित किया ठेले पर बाइक डीएम कार्यालय ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है ।

2 thoughts on “बलिया: सपा का अनोखा प्रदर्शन,ठेले पर बाइक रखकर पहुंचे डीएम कार्यालय, महंगाई और पेपर लीक के खिलाफ किया प्रदर्शन”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top