सहतवार: पुष्पों से सजा श्री चैन राम बाबा मंदिर, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

सहतवार: पुष्पों से सजा श्री चैन राम बाबा मंदिर, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

सहतवार: श्री चैन राम बाबा स्थान पर चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ पर आज समाज के द्वारा विशेष पुष्पो से श्री चैन राम बाबा मंदिर को सजाया गया। जिससे श्रद्धालुओं के मन में एक अलग उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर समाजसेवी अजय सिंह ने कहा समस्त नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों पर सदैव बाबा की कृपा दृष्टि और सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि बनी रहे।

उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। श्री विष्णु महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग ले रहे हैं।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ किया और क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना भी की। मंदिर की भव्य पुष्प सज्जा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।


Author: Newsgali

बलिया : आपसी विवाद में चली गोली, युवक घायल जानिये पूरी ख़बर

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top